सरकाघाट में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते हुए हिंदू संगठन व अन्य लोग
सरकाघाट (मंडी)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से आहत होकर हिंदू संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों ने सरकाघाट में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान, इन घटनाओं में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
प्रदर्शनकारियों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद की अध्यक्षता में एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में शांति स्थापित करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, हिंदू मंदिरों और अन्य धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई है।
इस अवसर पर ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद इकाई सरकाघाट के अध्यक्ष प्रकाश चंद चौहान, नेक राम शास्त्री, कुलदीप गुलेरिया, हरिदास प्रजापति, प्रेम कुमारी ठाकुर, और सुरेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रवि राणा और सेवा भारती के पदाधिकारियों विक्रम ठाकुर और ललित जम्वाल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।