फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पवन चुने युवा कांग्रेस करसोग के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर संस्करण के लिए जरूरी
विज्ञापन

...........................
करसोग (मंडी)। युवा कांग्रेस करसोग के अध्यक्ष पवन ठाकुर को चुना गया है। दीक्षांत ठाकुर उपाध्यक्ष, दीपक शर्मा महासचिव, किशोर भारद्वाज उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति) और बुनित कुमार को विधानसभा सचिव (चुनाव) बनाया गया है। पवन ठाकुर ने 2013 में छात्र संगठन एनएसयूआई से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है।
2014 से लेकर 2016 तक महाविद्यालय करसोग में एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष रहे। 2016 से 2017 तक यूथ कांग्रेस के सचिव, 2018 से 2020 तक जिला युवा कांग्रेस प्रवक्ता और पिछले दो वर्षों से ब्लाॅक कांग्रेस महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। पेशे से अधिवक्ता पवन ठाकुर का अध्यक्ष बनने पर उत्तम चंद चौहान सहित कार्यालय सहकर्मियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे। युवा कांग्रेस को अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तम चंद उर्फ विक्की, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बंसी लाल कौंडल, अधिवक्ता रंगीला राम नेगी, अधिवक्ता सपेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ला राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें