फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी में परवाड़ा और वॉलीबाल में केयोलीधार विजेता

Mon, 02 Sep 2024 07:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डडोह में बगस्याड़ जोन की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलें सोमवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में सीडी को ऑपरेटिव सोसायटी के पूर्व चेयरमैन जगदीश रेड्डी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य सूरज सिंह कटोच ने बताया कि तीन दिन तक चली खेलों में बगस्याड़ जोन के 11 स्कूलों से 132 छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन के लिए धरोटधार स्कूल सर्वश्रेष्ठ रहा। कबड्डी में परवाड़ा विजेता, उपविजेता सरोआ, वॉलीबाल में केयोलीधार प्रथम और धरोटधार दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में धरोटधार विजेता, बगस्याड़ उपविजेता, बैडमिंटन में केयोलीधार ने धरोटधार स्कूल को मात देकर जीत हासिल की। समूहगान में सरोआ प्रथम और बगस्याड़ दूसरे स्थान पर रहा। एकल गीत में धरोटधार ने सरोआ और बगस्याड़ को हराकर देकर विजेता का खिताब हासिल किया। डेक्लामेशन में परवाड़ा प्रथम और बस्सी दूसरे स्थान पर रहा। अनुशासन में डडोह, चेस में केयोलीधार स्कूल विजेता रहा। संवाद


थुनाग स्कूल में शुरू हुई छात्राओं की अंडर 19 खेलें
थुनाग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग में छात्राओं की अंडर-19 खेलों का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चेतराम ठाकुर ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मेहर चंद ने बताया कि खेलों में 19 स्कूलों की 265 छात्राएं विभिन्न खेलों में भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें