फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेंदुए के खौफ से चोलथरा में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। चोलथरा पंचायत के तलाई टेला में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। हाल ही में सरौन पंचायत के हयोड़ में शाम के समय तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। इसके बाद ग्रामीण बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग सरकाघाट के वन रक्षक संजय कुमार और बहुउद्देशीय कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले बाहर न निकलने, बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने, काम के दौरान शोर करने और रात में बाहर जाने से बचने की अपील की।
विज्ञापन

स्थानीय प्रतिनिधियों उपप्रधान राकेश बन्याल, रमेश चंद भारद्वाज, रत्न चंद, प्रताप सिंह सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और चिड़ियाघर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें