फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पधर के कर्नल अंशुल बने 22 जाट रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल के जुंढर गांव के कर्नल अंशुल यादव ने 22वीं बटालियन द जाट रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 15 मार्च 1988 को जन्मे अंशुल ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2006 में एनडीए उत्तीर्ण करने के बाद खड़गवासला से पासआउट हुए और 2010 में आईएमए देहरादून से कमीशन प्राप्त किया।
विज्ञापन

15 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने भारत-चीन सीमा (अरुणाचल प्रदेश) समेत कई चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। वर्तमान में भटिंडा में तैनात कर्नल अंशुल जल्द ही इंफेंट्री यूनिट की कमान संभालेंगे। उनकी उपलब्धि से जुंढर गांव और गुर्जर समाज में खुशी का माहौल है। परिजनों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें