फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रंग के नवनिर्वाचित पंस सदस्यों ने ली शपथ

Wed, 13 Jan 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग पंचायत समिति के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने बुधवार को शपथ ली। एसडीएम पधर हेम राज वैरवा ने खंड विकास कार्यालय द्रंग के सभागार में सभी 21 पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जिमजिमा वार्ड से अंजना देवी, नेरघरवासड़ा से हिमा देवी, पाली से सरोज, कुफरी से हेम सिंह, मसौली से नेक राम शास्त्री, नौहली से रमेश चंद, हार गुनैण से अविकल शर्मा, भराड़ू से नीलम कुमारी, बड़ीधार से मनोज कुमार, गवाली से सीता देवी, धमच्याण से राजपाल, डलाह से दलीप कुमार, टिक्कर से हुकम चंद, बरधान से कपूर चंद, कुन्नू से मीना देवी, उरला से नीलम कुमारी, गुम्मा से रीता देवी, बल्ह से पानो दवी, बथेरी से बलदेव, सुधार से संतोषी देवी तथा बरोट से रीना देवी शामिल थी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी केएस राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसडीएम हेम राज वैरवा व खंड विकास अधिकारी केएस राणा ने नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पंचायतीराज प्रणाली का विशेष योगदान होता है और सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय, प्रशासनिक और न्यायिक शक्तियां प्रदान करके सशक्त बनाया है। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों से आग्रह किया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के कार्यान्वयन में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें