फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण में पल्लवी और चित्रकला में पायल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड में शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य उर्मिला चंदेल ने की। स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक अचला कुमारी ने बताया कि डेंगू रोग मच्छरों के काटने से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है। कहा कि डेंगू के बचाव के लिए पानी को इकट्ठा न होने दें, टायर, गमलाें व कूलर आदि में एक सप्ताह से अधिक पानी जमा न होने दें। पूरे बाजू के कपड़े पहनें। पानी की टंकी पर ढक्कन लगा कर रखें।
विज्ञापन

मच्छरों से बचने के लिए क्रीम और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई गई। भाषण में प्रथम स्थान पर पल्लवी, द्वितीय स्थान पर भूमिका और तृतीय स्थान पर रोहित व गीताजंली रहे। चित्रकला में पायल प्रथम, संतोष द्वितीय और किरण व लक्षिता तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें