फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड्डल मैदान-झूला स्थल की 2.9 करोड़ में नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान और झूला स्थल जीएसटी सहित 2.09 करोड़ में नीलाम हुआ है। तंबोला स्थल की नीलामी अभी बाकी है। इस दफा दोनों स्थलों की नीलामी से करीब 45 लाख रुपये अधिक राजस्व आया है।
विज्ञापन

पिछले साल पड्डल मैदान और झूला स्थल से जीएसटी सहित करीब पौने दो करोड़ की आय हुई थी। झूला स्थल और पड्डल मैदान को अलग-अलग फर्म ने खरीदा है। फर्म पड्डल मैदान में कारोबारियों के लिए डोम बनाकर देगी, जो पूरी तरह वाटरप्रूफ होगा।
बारिश से कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सोमवार से डोम लगाने का काम शुरू हो सकता है। अधिक राजस्व प्राप्त होने से आयोजकों ने राहत की सांस ली है क्योंकि कोविड के कारण इतने राजस्व की उम्मीद नहीं थी। अब आयोजकों ने महोत्सव की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोत्सव के आयोजन पर करीब तीन करोड़ खर्च किया जाता है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पड्डल मैदान और झूला स्थल की नीलामी जीएसटी सहित करीब 2.09 करोड़ रुपये में हुई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें