फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: यूजीसी कानून के विरोध के लिए लामबंद हुए संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सुंदरनगर में हुई। बैठक संयुक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष केएस जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र के प्रमुख संगठन राजपूत सभा, ब्राह्मण सभा, महाजन सभा, खत्री सभा तथा अहलूवालिया सभा के पदाधिकारियों के साथ सक्रिय युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में यूजीसी कानून को थोपने का कड़ा संज्ञान लिया और इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच एवं राजपूत महासभा ने इस कानून को वापस लिए जाने के लिए चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी संघर्ष के तहत सुंदरनगर में भी आगामी 6 मार्च को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इस दिन सभी लोग सुंदरनगर के महाराणा प्रताप चौक पर पूर्वाह्न 11 बजे इकट्ठा होंगे और भोजपुर के मुख्य बाजार होते हुए विरोध रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय तक जाएंगे। एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस आयोजन के लिए रणविजय सिंह, सुनील सेन, दमयंती ठाकुर, हैरी राजपूत व एडवोकेट जितेंद्र शर्मा की अगुवाई में एक आयोजन कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों एवं सभी वार्डों में जाकर लोगों को इस बारे में जागरूक करेगी। बैठक को हेम सिंह ठाकुर, शिव सिंह सेन, नरोत्तम शास्त्री, रणविजय सिंह व अन्य प्रमुख सदस्यों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें