मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में लैंड माइंस डिटेक्ट करने वाले जूते लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ये जूते स्वयं बिजली भी तैयार करते हैं। इसके अलावा बादल फटने का पूर्वानुमान तथा अन्य कई प्रकार के वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले माॅडल लोगों में कौतूहल पैदा कर रहे हैं।
समग्र शिक्षा मंडी की ओर से महाशिवरात्रि मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एवं स्टेम के स्टाल लगाए गए हैं। स्टाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टाल में सेंसर वाले जूते लोगों के लिए जिज्ञासा का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में स्वचलित बांध के गेट को खोलने का माॅडल भी प्रदर्शित किया जा रहा है। जो पानी के स्तर के अनुसार खुलता और बंद होता है। इसके अलावा एक माॅडल ऐसा भी है जो वर्षा होने पर कपड़े अंदर कर देता है। जब धूप निकलती है तो कपड़े स्वयं सूखने के लिए बाहर आ जाते हैं। बादल फटने का पूर्वानुमान लगाने वाला यंत्र, वर्षा का पूर्वानुमान लगाने वाला यंत्र, स्टाल में आटोमेटिक डस्टबिन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।
.....
जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को कोडिंग सिखाई जा रही है। इससे कि बच्चे विभिन्न प्रोग्राम डिजाइन करने के लिए प्रेरित हो सकें। नए नए एआई आधारित माॅडल बना रहे हैं।
-विजय शर्मा, जिला समन्वयक
000