फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले के बागवान बरसात में रोपेंगे 18,900 फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर 5,150 पौधों की मांग के साथ पूरे जिले में सबसे आगे
विज्ञापन

वैज्ञानिक पद्धतियों और उन्नत किस्मों से महकेंगे बगीचे
सरकारी नर्सरियों में 11,983 पौधे तैयार, मांग पूरी करने को विभाग मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में मानसून सीजन 2026-27 के दौरान उद्यान विभाग ने 18,900 फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बागवानों से मांग प्राप्त हो चुकी है। विभागीय नर्सरियों और पीसीडीओ में 11,983 पौधों का स्टॉक तैयार है, जबकि शेष व्यवस्था की जा रही है। इस बार बागवानों का रुझान पारंपरिक खेती के बजाय अधिक मुनाफे वाली आधुनिक किस्मों की ओर बढ़ा है। मानसून पौधरोपण अभियान में सबसे अधिक 9,220 सिट्रस पौधों की मांग आई है, जिनमें से 6,535 पौधे उपलब्ध हैं। लीची के 3,700 पौधों की मांग के मुकाबले 3,898 पौधे तैयार हैं। आम की उन्नत किस्मों (दशहरी, लंगड़ा, अमरपाली, मल्लिका) के 1,970, अमरूद के 1,550, आंवला के 480, चीकू (सपोटा) के 300 और पपीता के 170 पौधों की मांग दर्ज की गई है।
ब्लॉकवार मांग में सुंदरनगर 5,150 पौधों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद चौंतड़ा 4,200, करसोग 1,900, धर्मपुर 1,700, गोपालपुर 1,600, बल्ह 1,550, सदर 1,200, द्रंग 750, गोहर 550 और बालीचौकी 300 पौधों की मांग के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
उप निदेशक उद्यान विभाग मंडी डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि मानसून अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि समय पर हर बागवान को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें