फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्युत बोर्ड में युक्तीकरण के नाम पर पदों को समाप्त करने का विरोध

Thu, 13 Feb 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम सुंदरनगर ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई की बैठक सुंदरनगर के सुकेत सिनेमा परिसर में प्रधान केएस जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्युत परिषद से सेवानिवृत्त इंजीनियर, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बैठक में हाल ही में हिमाचल सरकार की ओर से विद्युत बोर्ड के युक्तीकरण के नाम पर कर्मचारियों और इंजीनियर्स के 700 पदों को समाप्त करने का कड़ा संज्ञान लिया गया। इसके विरोध में विद्युत बोर्ड के कर्मचारी, इंजीनियर और पेंशनर के ज्वाइंट फ्रंट द्वारा जारी संघर्ष को भरपूर समर्थन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया गया कि प्रशासन शीघ्र ही ज्वाइंट फ्रंट के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाकर विद्युत परिषद में कार्यरत कर्मचारियों, इंजीनियर और पेंशनर में व्याप्त आक्रोश को समाप्त करने की पहल करे। अन्यथा सभी अपने परिवारों सहित सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरकर संघर्ष को तेज करने पर विवश हो जाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए इकाई अध्यक्ष केएस जम्वाल और महासचिव सोहन सिंह चौहान ने कहा कि जो कर्मचारी 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें अभी तक 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुरूप उनके लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, संशोधित वेतनमान का एरियर और डीए के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। इसे जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर केडी खोसला, एनपी शर्मा, आरएस कटवाल, जगमेल ठाकुर, जनक सेन, रघुवीर चौधरी, बीएल शर्मा,जेपी गुप्ता, विनोद शर्मा, खुशाल शर्मा, पीके शर्मा, हमेंद्र शर्मा, विष्णु राम वर्मा, कपूर सिंह, लक्ष्मी शर्मा व अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें