फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में जल्द ओपीडी हो शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक(मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में जल्द ओपीडी बहाल करने की मांग जोर शोर से उठने लगी है। लोगों का कहना है कि खलियार और भंगरोटू में आधुनिक मेक शिफ्ट अस्पताल शुरू हो चुके हैं। अब इन अस्पतालों में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड मरीजों को शिफ्ट कर देना चाहिए और तत्काल ओपीडी बहाल करने की कोशिश होनी चाहिए। जिससे आम लोगों को राहत मिले। सामान्य ओपीडी बंद रहने से आम जनता को परेशानी हो रही है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिला के लोगों को सामान्य रोगों के इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सामान्य तौर पर करीब एक हजार से अधिक की ओपीडी रहती है।
अब कोरोना के हालात सामान्य होने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी जल्द शुरू हो जानी चाहिए। यहां ओपीडी बहाल होने से सैकड़ों लोगों को फायदा पहुंचेगा। सामान्य इलाज के लिए दर दर भटकना नहीं पड़ेगा।
-तेजपाल शर्मा, महासचिव केमिस्ट एसोसिएशन नेरचौक
हिमाचल प्रदेश के मध्य में होने के चलते लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में सस्ते इलाज की आस लिए लोग दूर दूर से आते हैं। वर्तमान में कोविड अस्पताल होने के चलते ओपीडी बंद पड़ी है। आम लोगों को इलाज के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-विजय कश्यप, एमडी संकल्प
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में आम जनता पहुंचती है। संपन्न लोग प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा लेते हैं। लेकिन मध्य वर्ग के लोग पूरी तरह से लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर निर्भर हैं। उन सब के बारे में सोचते हुए सरकार, प्रशासन को जल्द से जल्द लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करनी चाहिए
-आशु गुप्ता, समाज सेवी नेरचौक
कोविड का प्रकोप थमता नजर आ रहा है। अब सरकार को आम जनमानस के बारे में सोचना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपीडी जल्द से जल्द बहाल कर देनी चाहिए। इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

-नित्यानंद ठाकुर, नेरचौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें