फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4876 कोरोना टेस्ट, 100 निकले पॉजिटिव, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में बुधवार को 4876 कोरोना सैंपल लिए गए जिसमें 100 लोग पॉजिटिव निकले हैं। वहीं चार की मौत भी हुई है। जिसमें तीन ने नेरचौक कोविड अस्पताल और एक ने होम आइसोलेशन में दम तोड़ा है। नेरचौक कोविड अस्तपाल में दम तोड़ने वालों में बाड़ी गुमाणू की 49 वर्षीय महिला, बालीचौकी के 44 साल के संक्रमित और भरेलू लड़भड़ोल के भी 44 वर्षीय संक्रमित शामिल हैं। कुन्नू के 95 साल के बुजुर्ग ने होम आइसोलेशन में दम तोड़ा है। जिला में सघन सैंपलिंग अभियान जोरों पर है। औसतन 4500 से अधिक की सैंपलिंग मंडी जिला में हो रही है। बुधवार को 4876 सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिला भर में लिए हैं। जिसमें 4426 रैट सैंपलों में 79 और 450 आरटीपीसीआर में 21 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल सौ मामले सामने आए हैं। यह मामले नेरचौक, सदर मंडी, पधर, गोहर, जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर और करसोग से हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अवहेलना पर शिकंजा
पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों की अवहेलना पर करीब 30 चालान किए हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस के साथ लोगों को बहस करते हुए भी देखा गया।
सड़क किनारे अतिक्रमण पर कसा शिकंजा
सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने चौहटा, गांधी चौक, इंदिरा मार्केट की छत, मोती बाजार, चंद्रलोक गली में सख्ती की है। आवाजाही में बाधा बनने वाले फड़ीधारकों को खदेड़ा जा रहा है। बता दें कि कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान सड़कों पर अतिक्रमण से लोगों को परेशानी आ रही थी। अतिक्रमण पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें