फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार मे सिर्फ मित्रों को नौकरियां : निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-जॉब ट्रेनी के नाम पर युवाओं को ठगने का सुक्खू सरकार का नया जाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद ने जॉब ट्रेनी मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ठगने का यह एक नया जाल है। कांग्रेस सरकार केवल युवाओं को ठगने और शोषित करने का काम करती है। सिर्फ मित्रों को ही नौकरियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

मंडी में मंगलवार को जारी बयान में निहाल चंद ने कहा कि जॉब ट्रेनी भर्ती प्रक्रिया हिमाचल के 12 लाख युवाओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। पहले जॉब ट्रेनी बनने के लिए परीक्षा देनी पड़ेगी, उसके 2 साल बाद भी कोई गारंटी नहीं है कि प्रदेश में युवाओं को कोई पक्की नौकरी मिलेगी। कहा कि हिमाचल प्रदेश की लाइब्रेरी में अनेक युवा परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा होने के बाद या तो उसे रद्द कर दिया जाता है या परीक्षा परिणाम रोक दिया जाता है। कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करें और इस तरह प्रक्रिया को समाप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें