फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक वन पेंशन कांग्रेस की देन : कैप्टन प्रवीण डाबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ऑल इंडिया पूर्व सैनिक लीग के समन्वयक एवं 1971 की लड़ाई की गोल्डन जुबली आयोजन के संयोजक कैप्टन प्रवीण डाबर ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन कांग्रेस की मनमोहन सरकार के समय में लागू हुई है। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद एक साल तक इसे लागू नहीं किया।
विज्ञापन

मंडी में प्रेसवार्ता में कैप्टन प्रवीण डाबर ने कहा कि सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए। वे राजनीति में अपने को ढाल नहीं पाते हैं। भाजपा मौका परस्त पार्टी है क्योंकि यह आरएसएस की ओर से संचालित होती है।
उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई की गोल्डन जुबली जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। 16 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर विजय दिवस के रूप में आयोजन होगा। इससे पूर्व जिला और राज्य स्तर पर आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के चलते हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई से जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन नहीं हो सका है। अब इसकी शुरुआत कुल्लू से कर दी है। ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया।
बैठकों में बांग्लादेश के निर्माण और 1971 की लड़ाई के इतिहास के बारे में बताया जा रहा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, रक्षामंत्री बाबु जगजीवन राम, फील्ड मार्शल जनरल मानेक शॉ, एयर मार्शल बीसी लाल और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों का समर्पण करवाने वाले जगजीत सिंह अरोड़ा के सामूहिक प्रयास से यह विजय हासिल हुई है।
इस लड़ाई में करीब चार हजार बहादुर सैनिक शहीद हुए थे। लड़ाई के लिए चार परमवीर चक्र, 77 महावीर चक्र और 513 वीरचक्र मिले हैं। इस अवसर पर ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर, जोगिंद्र गुलेरिया, आकाश शर्मा और चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें