मंडी। भारत विकास परिषद मंडी शाखा की ओर से शनिवार को अरुणोदय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महाजन बाजार मंडी में भारत को जानो प्रतियोगिता एवं शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रत्न कौर और नंद सिंह द्वारा वाणी प्रस्तुत की गई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भारत को जानो प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। इसमें डीएवी स्कूल की ओजस्वी ने पहला, एसवीएम के जैनव ने दूसरा और एसवीएम की मेघा ने तीसरा स्थान हासिल किया। एसवीएम ने रनिंग ट्रॉफी अपने नाम की। संवाद