सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय संस्कृत कॉलेज की एनएसयूआई इकाई ने संकल्प अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
कैंपस अध्यक्ष रोशन ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में नशे से दूर रहें और घर परिवार तथा आसपास रहने वालों लोगों को भी इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें। उन्हाेंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग और खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करने बारे प्रेरित करें।
विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश सैनी, एनएसयूआई कार्यकर्ता अभिनव, राधिका, कुशल कुमार, कमल किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद