फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू में एनएसयूआई ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान एसपीयू के वाइस चांसलर का घेराव किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसपीयू ने फर्जीवाड़ा और घोटाला किया है, जिसमें बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव नेहा शर्मा की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में मोहित ठाकुर, अतुल ठाकुर, भूषण पंडित, अंशु रावत आदि ने भाग लिया। इन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल जिन विद्यार्थियों ने फर्स्ट ईयर के पेपर दिए थे और तीन विषयों में फेल थे, तब विवि ने उन्हें सप्लीमेंट्री का मौका दिया था। विद्यार्थी पास हुए और अब सेकंड ईयर के पेपर भर रहे हैं तो विवि प्रशासन इससे मना कर फर्स्ट ईयर में बैठा रहा है।
प्रदेश महासचिव नेहा शर्मा ने कहा कि रूसा के तहत यदि कोई विद्यार्थी तीन से अधिक विषयों में असफल होता है तो उसे उस सत्र में सभी परीक्षा देने का अवसर नहीं दिया जाता है और उसे फेल माना जाता है। विवि ने बिना जांच और विषय की अनभिज्ञता के छात्रों को सभी विषयों में परीक्षा देने का अवसर दिया। अब जो छात्र सभी विषयों में पास हो गए, उन्हें अगली परीक्षा देने का अधिकार है।
विज्ञापन

अब उन्हें पहले वाली कक्षा में बैठना पड़ रहा है, जोकि अन्यायपूर्ण है। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में मांगों को लेकर वाइस चांसलर से बातचीत भी की। छात्र नेता मोहित ठाकुर ने कहा कि एनएसयूआई विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगी। प्रदर्शन में एमएलएसएम कॉलेज के अध्यक्ष अभय ठाकुर, संस्कृत कॉलेज के अध्यक्ष रोहित शर्मा, मंडी से अंशु रावत और अध्यक्ष नमित शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें