नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एचआईवी एड्स सोसायटी मंडी और कॉलेज प्रबंधन के साझा प्रयासों से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को टिप्स दिए गए।
इस मौके पर दिवंगत डॉ. आशा गोयल की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यशाला में कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने अध्यक्षता की जबकि जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अरिंदम राय ने सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला में डाॅ. राजेश कुमार भवानी, डाॅ. प्रवीण शर्मा, डाॅ. आरसी गुलेरिया, डाॅ. लता चंदेल, डाॅ. राजेंद्र सिंह व अन्य ने प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। संवाद