मंडी। राजकीय महाविद्यालय कोटली में एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पूनम शर्मा ने शिरकत की।
उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। प्राचार्य देविका वैद्य ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक चेतना का विकास करते हैं।
शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों पर व्याख्यान, योग सत्र, सांस्कृतिक गतिविधियां तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संवाद