फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब नशे पर प्रहार करेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में अब महिलाएं नशे पर प्रहार करेंगी। महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान में उचित स्थान के साथ जिम्मेदारी दी जाएगी। 8 मार्च से पहले सभी पंचायतों में निगरानी कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान खंड कमेटी धर्मपुर की कोर कमेटी की बैठक एफपीओ कार्यालय भराड़ी-सजाओपीपलु में वीरवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कोच भूपिंदर भूप्पी ने की। मंडी साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति की सचिव सुनीता ने बैठक का संचालन किया।
भूप्पी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि अब इस अभियान को और व्यापक रूप से चलाया जाएगा। गांव-गांव में नशा मुक्ति के लिए कमेटियां गठित की जाएंगी। संधोल, बरोटी और मंडप क्षेत्रों की कमेटियां भी जल्द ही गठित की जाएंगी। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन नशे के खिलाफ महिलाओं की मेगा जागरूकता रैली धर्मपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उससे पूर्व टिहरा, संधोल और सजाओपीपलु में क्षेत्रीय जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी। जनवरी और फरवरी में सभी ग्राम पंचायतों में महिलाओं के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। निर्णय लिया गया कि स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को नशे से दूर रहने के बारे में नियमित जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी को सजाओपीपलु में युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दौड़ आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें