जोगिंद्रनगर (मंडी)। पोलियो उन्मूलन अभियान को शीर्ष पर ले जाने के लिए स्वास्थ्य खंड लडभड़ोल और पधर में करीब 150 टीमें तैनात की गई हैं। दुर्गम क्षेत्रों में भी पोलियो बूथ लगाए जाएंगे। द्रंग की चौहारघाटी के सुधार, बरोट, टिक्कन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता 0 से 5 साल की आयु के बच्चों को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाएंगे।
स्वास्थ्य खंड लडभड़ोल के बीएमओ डॉ. विजय ने बताया कि चार हजार से अधिक बच्चों को पोलियो उन्मूलन अभियान में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। 60 से अधिक टीमें इस अभियान का हिस्सा बनेंगी।
स्वास्थ्य खंड पधर के बीएमओ डॉ. संजय महाजन ने बताया कि करीब 5280 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने के लिए 99 टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोगिंद्रनगर अस्पताल के अलावा बस स्टैंड, शानन, सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर, ग्रामीण क्षेत्र मसौली, नेर घरवासड़ा समेत द्रंग व चौंतड़ा ब्लॉक की करीब 55 पंचायतों में पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत बूथ स्थापित होंगे। संवाद