फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अब विदेश में रहने वाले परिजन भी अपनों के अंतिम दर्शन कर सकेंगे

विज्ञापन
मंडी शहर के दानी सज्जन की ओर शव को सुर​क्षित रखने के लिए भेंट किया मोर्चरी आईस बॉक्स। स्रोत संग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
वीर मंडल को मिला मोर्चरी आइस बॉक्स
विज्ञापन

मंडी के सतीश मल्होत्रा ने भेंट की सुविधा, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किसी परिजन के निधन के बाद दूर-दराज या विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों के समय पर न पहुंच पाने की समस्या अब कुछ हद तक कम होगी। मंडी शहर के सेन मोहल्ला निवासी सतीश मल्होत्रा ने स्वयंसेवी संस्था वीर मंडल को एक मोर्चरी आइस बॉक्स भेंट किया है, जिससे शव को सुरक्षित रखकर अंतिम दर्शन के लिए समय मिल सकेगा।
विज्ञापन


हिंदू परंपराओं के अनुसार कई बार अंतिम संस्कार से पहले शव को सुरक्षित रखना जरूरी होता है, लेकिन मोर्चरी सुविधा की कमी से परिवारों को कठिनाई होती है। यह आइस बॉक्स इस समस्या का समाधान करेगा, खासकर जब परिवार घर पर ही अंतिम संस्कार की व्यवस्था करते हैं या दूर से रिश्तेदार आ रहे होते हैं। वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर ने बताया कि दानदाता सतीश मल्होत्रा बंगलूरू में रहते हैं और अपने अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल की। संस्था पहले से निशुल्क मोक्ष वाहन सेवा भी चला रही है। अब इस नई सुविधा से जरूरतमंद परिवारों को और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें