फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अपेंडिक्स, पत्थरी के 19 मरीजों के सफल आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आयोजित तीन दिवसीय बहुद्देशीय स्वास्थ्य जांच शिविर में अपेंडिक्स, पत्थरी और गायनी रोगों के 19 निशुल्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। शिविर में जोगिंद्रनगर व द्रंग क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार सुविधा दी गई।विशेषज्ञ डॉ. जॉर्ज वर्गिस की टीम ने तीन दिन में 19 मरीजों के ऑपरेशन किए, जिनमें 11 पत्थरी, 2 अपेंडिक्स, 3 बच्चेदानी तथा 3 अन्य माइनर सर्जरी शामिल रहीं। रविवार को पांच गायनी ऑपरेशन कर महिलाओं को राहत दी गई। अस्पताल में महंगी दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक उपकरणों और लगभग दस लाख रुपये के एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन व हाईटेक लाइट्स के कारण अब मेजर सर्जरी संभव हो रही हैं।
विज्ञापन


एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर डॉ. विकास नाथ ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में कुल 19 सफल ऑपरेशन किए गए। सेवा भारती टीम ने मरीजों की सेवा व चिकित्सकों को भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें