फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई को हिमकेयर के पैसे न चुकाना सरकार की विफलता : जम्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ को हिमकेयर योजना के तहत 14 करोड़ रुपये का भुगतान न करना कांग्रेस सरकार की निकम्मी कार्यप्रणाली को दर्शा रहा है। कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने इस योजना को उपेक्षित कर दिया।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि 25 फरवरी 2024 को हिमाचल सरकार ने पीजीआई के साथ एमओयू साइन किया, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी 14 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। नतीजतन अभी तक करीब 1478 मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ है। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के प्रति क्रूर उपेक्षा भी है।
राकेश जम्वाल ने कहा कि जब गवर्निंग बॉडी जैसी संस्था को सरकार को वसूली के निर्देश देने पड़े तो यह किसी भी राज्य सरकार के लिए शर्म का विषय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार गारंटियों के नाम पर जनता को गुमराह तो करती रही, लेकिन सच्चाई यह है कि न रोजगार मिला, न महंगाई पर लगाम लगी और अब जनता का इलाज तक बंद हो रहा है।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस सरकार की यह नाकामियां अब ज्यादा दिनों तक छुपने वाली नहीं हैं। भाजपा मामले को लेकर जनता के बीच जाएगी। यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी। राकेश जम्वाल ने मांग की है कि हिमाचल सरकार पीजीआई का पूरा बकाया तत्काल चुकाए और भविष्य में हर महीने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक पारदर्शी और जिम्मेदार तंत्र विकसित करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें