नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष नर्वदा अभिलाषी ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है। लंबे समय से पार्टी की सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता नर्वदा अभिलाषी ने पार्टी नेतृत्व और प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।
पता चला है कि बल्हघाटी के डडौर में कंसा मैदान के निकट डीएवी जमीन प्रकरण उनकी नाराजगी का सबसे बड़ा कारण है। इस मामले में न तो अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और न ही उनकी ओर से दिए सुझावों पर गौर किया। आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेशों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
अधिकारियों की बेरुखी के चलते उन्हें अपने समर्थकों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। लगातार उठाई गईं शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से वह स्वयं को अपमानित महसूस कर रही हैं। नर्वदा अभिलाषी दो बार पंचायत प्रधान और एक बार नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं। ऐसे में उनका पार्टी से जाना कांग्रेस के लिए न केवल नगर निकाय चुनावों में बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। उनके पति डॉ. आरके अभिलाषी भी पंचायत उप-प्रधान रह चुके हैं।
...
अधिकारी मेरी बात नहीं सुन रहे। नेताओं को अवगत करवा दिया है। यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी में बने रहने का कोई फायदा नहीं, मैं इस्तीफा दे दूंगी।
-नर्वदा अभिलाषी, अध्यक्ष, नगर परिषद नेरचौक
000