मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात
- फोटो : demo pic
नेरचौक (मंडी)। प्रदेश को जल्द ही ईएसआईसी नेरचौक मेडिकल कॉलेज के रूप में सौगात मिलेगी। वीरवार को ईएसआईसी की टीम और स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनीय अधिकारियों ने भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के कुल 28 भवन हैं। जिसमें 20 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ईएसआईसी और प्रदेश सरकार के बीच हुए एमओयू के मुताबिक पहले चरण में प्रशासनिक भवन और नर्सिंग छात्रावास सौंपा जाएगा।
ईएसआईसी के उपनिदेशक जितेश कुमार शर्मा, निर्माण कार्य कर रही कंपनी एनबीसीसी के महाप्रबंधक बीआर अरोड़ा, एसडीएम बल्ह सिद्धार्थ आचार्य, स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देशराज शर्मा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने ईएसआईसी कॉलेज नेरचौक को लेने की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि नवरात्र में स्वास्थ्य विभाग ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हवन भी कर दिया है। जिससे साफ जाहिर है कि प्रदेश को एक-दो दिनों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा।
कोट्स
नेरचौक मेडिकल कॉलेज के डीन एवं प्राचार्य डा. डीएस धीमान ने कहा कि ईएसआईसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज कम अस्पताल के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया है। चार नवंबर को ईएसआईसी एमओयू के मुताबिक कुछ भवनों को सौंपेगा।