फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिन-दिहाड़े घर में चोरी का प्रयास कर रहा नेपाली युवक रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा से लगभग चार किलोमीटर दूर बीड़ रोड में रविवार को दिन-दिहाड़े चोरी की नीयत से एक सूने मकान में घुसे युवक को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने अकेले घर को निशाना बनाते हुए खिड़की की कांच व जाली तोड़ी और अंदर दाखिल हो गया। पड़ोसियों ने उसे अंदर जाते देख लिया और तुरंत आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। खुद को लोगों से घिरा देख युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस चौकी घट्टा को दी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वर्तमान में बैजनाथ क्षेत्र में रह रहा था। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें