फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में न हुए टेस्ट और न ही एक्सरे

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल की बायोकैमस्ट्री लैब। जिसमें सोमवार को तकनीकी खराबी रही। संवाद
विज्ञापन
मरीजों को निजी क्लीनिकों का करना पड़ रुख, चुकाने पड़े दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को लचर स्वास्थ्य सुविधाओं का खामियाजा भुगतना पड़ा। सड़क हादसे में घायल 62 साल के बुजुर्ग टेक चंद को एक्सरे की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। अन्य मरीजों को भी टेस्ट करवाने के लिए दाम चुकाने पड़े। एक्सरे तकनीशियन के छुट्टी पर होने और सरकारी लैब की मशीनरी में खामी के चलते मरीजों का मर्ज बढ़ा। एक्सरे के लिए 300 से 400 रुपये जबकि विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने के लिए एक हजार तक का शुल्क चुकाना पड़ा।
सड़क हादसे में घायल आरठी निवासी टेक चंद का भी जब सरकारी अस्पताल में एक्सरे करवाना चाहा तो यहां पर ताला लटका हुआ मिला। एक अन्य घटना में घायल महिला को भी बैरंग लौटना पड़ा। सरकारी प्रयोगशाला की मशीनरी में खराबी के चलते क्रस्ना लैब में मरीजों की अधिक भीड़ रही। सोमवार को ब्लड शुगर, आरएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की सरकारी प्रयोगशाला की बायो कैमिस्टी मशीनरी में तकनीकी खामी के चलते मरीजों के टेस्ट प्रभावित हुए हैं। अधिकृत क्रस्ना लैब में सभी प्रकार के टेस्ट निशुल्क मरीजों के लिए उपलब्ध है। डिजिटल एक्सरे की सेवा मंगलवार को उपलब्ध रहेगी।
-डा. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ, जोगिंद्रनगर अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें