फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पड़ोसी पर गहने ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्जर मांगने के बहाने घर में घुसने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक महिला ने अपनी ननद के पड़ोसी पर सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में बल्ह तहसील के ख्युरी निवासी किरणा कुमारी ने बताया कि वह सोमवार को अपनी ननद के घर गांव नाल गई थी। दोपहर के समय वह छत पर सूखे कपड़े उतारने गई तो उसने देखा कि ननद का पड़ोसी घर से बाहर निकल रहा था। नीचे लौटने पर उसकी आठ वर्षीय बेटी तनवी ने बताया कि व्यक्ति मोबाइल चार्जर मांगने के बहाने घर में आया था और ननद के कमरे में रखे उसके पर्स को टटोल रहा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने अपना पर्स देखा तो उसमें रखा करीब चार से पांच ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, करीब आठ ग्राम का सोने का चाक और पांच से छह ग्राम वजनी सोने के कान के कांटे गायब थे। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें