फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कूड़ा उठाने वाली हाईटेक गाड़ियों पर भारी पड़ रही कर्मियों की लापरवाही

विज्ञापन
बिंद्रावणी डंपिंग साइट का अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करते सह आयुक्त विकास शर्मा। स्त्रोत नगर न
विज्ञापन
कूड़े का सही निष्पादन न होने की शिकायत पर लगातार दूसरे दिन अधिकारी पहुंचे डंपिंग साइट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आदर्श आचार संहिता के दौरान वार्डों से कूड़ा उठाने के लिए महंगे किराये पर लीं हाईटेक गाड़ियों में गीला और सूखा कूड़ा एक साथ ले जाने की शिकायतें मिलने के बाद निगम के आयुक्त और सह आयुक्त ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। छुट्टी के दिन रविवार को डंपिंग साइट पहुंचकर जहां आयुक्त एचएस राणा ने सभी गाड़ियों की चेकिंग करवाकर सुपरवाइजरों से कूड़े की छंटनी करवाई थी तो वहीं, उसके अगले दिन सोमवार को सह आयुक्त विकास शर्मा ने डंपिंग साइट बिंद्रावणी पहुंचकर इसका जायजा लिया और कूड़े के निष्पादन प्रक्रिया को जाना।
पार्षदों के विरोध के बाद अब हाईटेक महंगी गाड़ियां अधिकारियों के लिए भी सिरदर्द बन रही हैं। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गाड़ियों में गीला और सूखा कूड़ा एक साथ ले जाने से डंपिंग साइट पर तैनात कर्मियों को परेशानी पेश आ रही है। इसे देखते हुए अब निगम के दोनों प्रमुख अधिकारियों आयुक्त और सह आयुक्त ने मोर्चा संभाल लिया है। लापरवाही पर उन्होंने डंपिंग साइट पर पहुंचकर वार्डों में तैनात सुपरवाइजरों की क्लास भी लगाई है। साथ ही आगे से ऐसी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, अधिकारियों की सख्ती के बाद वार्डों में सुबह घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लिया जा रहा है। सफाई कर्मचारी जांच करने के बाद ही इसे उठा रहे हैं। पहले कई घरों से गीला और सूखा कूड़ा एक साथ लिया जा रहा था। इसके चलते डंपिंग साइट पर इसके निष्पादन के लिए वहां तैनात कर्मियों को काफी जद्दोजदह करनी पड़ रही थी। सफाई निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग लेने के लिए सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। डंपिंग साइट पर कूड़े का अलग-अलग निष्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा ने बताया कि सोमवार को बिंद्रावणी डंपिंग साइट पहुंचकर गाड़ियों की चेकिंग करवाई गई। इस दौरान सब कुछ सही पाया गया। अगर किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें