फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता और संकल्प दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। देश के प्रथम गृहमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। उपायुक्त कार्यालय सभागार मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण में इन दोनों विभूतियों के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने उपस्थित जनों को सत्यनिष्ठा से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में इतिहास विभाग की ओर से वल्लभ भाई की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कुलपति डॉ ललित कुमार अवस्थी ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवा वर्ग से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान।
विज्ञापन

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की ओर से गांधी भवन में बैठक आयोजित कर दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने दो विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला।
बॉक्स


प्रशासनिक कर्मचारियों ने ली एकता और अखंडता की शपथ
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल कार्यालय जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की सत्यनिष्ठा से शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। संवाद
-
सरदार पटेल के आदर्शों से लें प्रेरणा

कोटली (मंडी)। कोटली कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य देविका वैद्य ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। संवाद
-


निहरी कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

निहरी (मंडी)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निहरी कॉलेज में इतिहास विभाग व एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रो कर्म सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। सहायक आचार्य शशि कुमार ने सरदार पटेल के जीवन, कार्यों एवं भारत के एकीकरण में उनके अतुलनीय योगदान एकता यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय से लोअर बाजार निहरी तक तिरंगा मार्च निकाला गया। संवाद



पोस्टर मेकिंग में वेदिका व पूजा प्रथम
सरकाघाट (मंडी)। रविंद्र नाथ टैगोर कॉलेज सरकाघाट में एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ आरआर कौंडल ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की विविधता में निहित एकता का सशक्त प्रतीक है। पोस्टर मेकिंग में वेदिका व पूजा प्रथम, हर्षा व वेदिका दूसरे और खुशबू व कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। तुलनात्मक विश्लेषण प्रतियोगिता में नेहा व शिवानी प्रथम, पलवी व साहिल दूसरे तथा शिवांश और समीक्षा तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने हिमाचल और केरल के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति समां बांधा। संवाद
विज्ञापन

-


रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़ा धर्मपुर
धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह धर्मपुर में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता धर्मपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने की। धर्मपुर मैदान से आरंभ हुई यह दौड़ धर्मपुर बाईपास से बाईपास चौक तक गई। कार्यक्रम में धर्मपुर क्षेत्र की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्र एवं छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें