फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की नितांत आवश्यकता

विज्ञापन
मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय में लगी राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेते विशेषज्ञ संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की नितांत आवश्यकता है। हमें भारत की पुरातन शिक्षा को पुन: जीवित करने तथा अपनाना होगा। यह बात सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में भौतिक विज्ञान पाठ्यक्रम की राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला में वीसी प्रोफसर देवदत्त दत्त शर्मा ने कही।
विज्ञापन

कार्यशाला सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एवं हिम साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ 29 जून को हुआ। इसमें भौतिक विज्ञान पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विकसित करने के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इस कार्यशाला के आरंभ सत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रोफेसर नागेश ठाकुर, सदस्य राष्ट्रीय मूल्यांकन संस्थान बेंगलुरु, डॉक्टर गौरीशंकर साहू, जेएनयू दिल्ली के प्रोफेसर रुचिर गुप्ता, एसपीयू से प्रोफेसर दीपक पठानिया आदि ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

कार्यशाला में देश प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के लगभग 80 भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला में 29 जून को 4 तकनीकी सेशन आयोजित किए गए। 30 जून को कार्यशाला का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें