फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेशनल एथलीट आस्था आईटीबीपी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर की राष्ट्रीय स्तर की धाविका आस्था का चयन आईटीबीपी में हुआ है। आस्था ने हुनर के दम पर मुकाम हासिल किया है। आस्था ने एसएमसी की परीक्षा मेरिट में पास की है। अंबाला के सेना प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए पहुंची आस्था की इस उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

बताया कि आस्था को एथलेटिक की राष्ट्रीय खेलों के लिए परिपक्व किया। इसी के साथ भारतीय सेना में भी शामिल करने के लिए प्रशिक्षण दिया। कल्पा से संबंध रखने वाली होनहार बेटी आस्था की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि 2008 से 2024 तक एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर से सैकड़ों धावक-धाविकाओं ने भारतीय सेना, पुलिस और खेल विभाग के उपक्रमों में जगह बनाकर अपने उज्ज्वल भविष्य को संवारा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें