मंडी। देव भूमि पर्यावरण रक्षक मंच के चुनाव मंगलवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुए। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नरेंद्र सैनी को दूसरी बार मंच का प्रधान चुना गया, जबकि महासचिव दिनेश कुमार, संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार, हरीश कुमार शर्मा और राज कुमार अग्निहोत्री, प्रेस सचिव लक्ष्मण आजाद और चिरंजी लाल ठाकुर, संगठन सचिव धर्मपाल बिस्ट, कोषाध्यक्ष अशोक वधावन, उप प्रधान भवानी सिंह, कृष्ण कुमार व नरेश कुमार को चुना गया।
नव निर्वाचित प्रधान ने सभी पदाधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान करते हुए शपथ दिलाई। कहा कि रक्षक मंच की ओर से पूर्व में मंडी शहर के साथ लगते गंधर्व जंगल में 27 हेक्टेयर वन भूमि पर करीब 3200 पौधों का रोपण किया है, जो आज वृक्ष बन गए हैं। मंच की ओर से आग की घटनाओं से पीड़ित पक्षियों का उपाचार, पंडोह व बरोट बांधों से 15 प्रतिशत पानी छोड़ने और मछलियों के अवैध आखेट को लेकर कई बार संघर्ष किया है। यह आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर गोपाल, संजय, भूपेंद्रपाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद