फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो कार को नदी से निकाला, बहे छह लोगों का नहीं चला पता

Tue, 05 Jul 2016 10:24 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
ब्यास से नैनो कार बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। औट के समीप बनाला के पास नैनो कार हादसे में ब्यास नदी में बहे दो बच्चों समेत छह लोगों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं लगा है। मंगलवार को भी प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय राफ्टरों और गोताखोरों की मदद से नदी में समाई नैनो को ढूंढ कर जेसीबी से बाहर निकाला। लेकिन बहे लोगों के शव नहीं मिले। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, उपायुक्त संदीप कदम ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन



ब्यास नदी में समाई नैनो में सवार लोगों की तलाश के लिए प्रशासन व पुलिस ने तीसरे दिन मंगलवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा। कुल्लू से आए राफ्टरों और गोताखोरों की मदद से ब्यास नदी में समाई नैनो को पानी से बाहर निकाला गया। नदी में कार का पता लगने के बाद उम्मीद थी कि कुछ लोगों के शव बरामद हो सकते हैं। जेसीबी को नदी के किनारे ले जाकर रस्सों से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकाला गया। लेकिन कार से कुछ नहीं मिला।


स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने घटना स्थल का दौरा किया तथा हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए फिर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया जाएगा। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि दी जाएगी। सरकार ने राहत मैनुअल में बढ़ोतरी की है। पहले आपदा या दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजनों को डेढ़ लाख की राशि दी जाती थी। जिसे सरकार ने बढ़ा कर चार लाख कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त  संदीप कदम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दुर्घटनास्थल तथा आसपास के दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने लारजी तथा पंडोह बांध प्रबंधन को निरंतर गश्त लगाने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी औट को भी दुर्घटना स्थल पर तैनात किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें