मंडी कॉलेज में आयोजित इंटर क्लास प्रतियोगिता में कबड्डी के मैच में दमखम दिखाते खिलाड़ी।फोटो दे
वल्लभ कॉलेज में तीन दिवसीय इंटर कक्षा खेलकूद में 500 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में बुधवार को तीन दिवसीय इंटर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, शूटिंग, बास्केटबाल और वुशु सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रोमांचक मुकाबले खेले। पहले मैच में नैन तुंगा वॉरियर्स ने नैन तुंगा को 53-13 से हराया। दूसरे मुकाबले में बजगर ने बदार को 43-31 से मात दी। तीसरे मैच में वीजीसी मंडी बॉय ने बालाकामेश्वर क्लब को 44-33 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में हॉस्टल बॉय ने बीसीए को 33-19 से हराया। पांचवें मैच में सेवन ब्रदर्स ने पैंथर्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 29-28 से शिकस्त दी। छठे मुकाबले में ठाकुर ब्रदर्स ने लोअर रेंजर को 46-20 से हराया, जबकि सातवें मैच में आरपी वॉरियर्स ने फाइटर इलेवन को 42-19 से मात दी।
वॉलीबाल में पहले मैच में बीसीए बॉय ने टिटेनियम को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में तुंगला वॉरियर्स ने सिक्स ब्रदर को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में कमलेश टीम को 2-0 और प्लेन बीए ने बॉय हॉस्टल मंडी को 2-1 से हराया। वहीं, चौथे मैच में वीरेंद्र की टीम ने काटौला को 2-1 से पराजित किया।