फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग के अनुरूप रोजगार देगी नगर परिषद मंडी

Wed, 04 May 2016 06:21 PM IST
मंडी
विज्ञापन
नौकरी का मौका - फोटो : pti
विज्ञापन
मंडी। नगर परिषद मंडी ने शहर में हाल ही में शहरी आजीविका केंद्र स्थापित किया है। शहरी आजीविका केंद्र के तहत शहर के 18 वर्ष से अधिक के युवाओं और युवतियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की योजना है। नगर परिषद ने विभिन्न ट्रेडों में 10 मई तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि राज मिस्त्री, बिजली उपकरण मिस्त्री, बढ़ई, मजदूर, कुक, माली, लकड़ी मिस्त्री, गैस स्टोव, प्रेशर कुकर मिस्त्री, कंप्यूटर मेकेनिक, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्स, घरेलू काम काजी महिला, पुरुष, ट्रेवल एजेंट, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, टीवी, फ्रिज कारीगर, वेल्डर, वायर मैन, धोबी सहित विभिन्न ट्रेडों में आवेदन किया जा सकता है। शहरी आजीविका केंद्र इंदिरा मार्केट में घंटाघर के भूतल में स्थापित किया गया है।

आजीविका केंद्र से जुड़ने के बाद मांग के अनुरूप आवेदकों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से समय लेकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन करवा दिया जाएगा। सभी इच्छुक व्यक्ति शहरी आजीविका केंद्र के कार्यालय में आवेदन फार्म ले सकते हैं। फार्म शुल्क 20 रुपये तथा पंजीकरण शुल्क 100 रुपये है। केंद्र सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें