पंचायती राज चुनाव के पहले दौर के लिए नामांकन के साथ ही प्रशासन ने इसके सफल आयोजन के लिए कमर कसली है। सुंदरनगर विकास खंड की 55 पंचायतों में तीन चरणों के लिए मतदान होना है। इसके लिए विकास खंड की में कुल 316 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
जिनमें 37 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं 61 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। प्रशासन ने जो अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए हैं उनमें महादेव पंचायत में 11 मतदान केंद्र, कनैड के 9 मतदान केंद्र, समौण-1, समौण-2 व कुनैला तथा खनोखर मतदान केंद्र, बरोटी के 2 मतदान केंद्र, डैहर के 3 मतदान केंद्र, चलोग, बोई-1 व बोई-2, हरवाणी, अप्पर बैहली, निचली बैहली-1, निचली बैहली-2 तथा निचली बैहली-3 शामिल हैं।
वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों में चौकपंचायत केदो मतदान केंद्र, भौर के बूथ नंबर 4, 5, 6 व 7, डुगरांई के सात मतदान केंद्र, चांबी के1,2,3 व 4 नंबर केंद्र, भराड़ी, नेरी-1 व 2, पलौहटा-1, सेरढ, फागला, धार, मंझखेतर, चनोल-1, 2 व 3, बारल, कलौहड-3 व 4, कपाही-1 व 2, सलापड़-1, 2 व 3, धारंडा-5, 6 व 7, खिलड़ा-2, छातर-1, 2 व 3, भरजवाणू-1, 3 व 3, बैहली-2, खर्टी, धन्यारा, सोझा, ललग, रोपा बंदला-1 व 2, सलापड़ कालोनी-4 व 5, बंदली-1 व 2 तथा बटवाड़ा-1, 2 व 3 शामिल हैं।
डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन एक एएसआई, एक हैड कांस्टेबल व एक होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक हैड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। सामान्य मतदान केंद्र पर एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड जवान नियुक्तरहेंगे।