फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार होता रहा, नहीं आए बीडीसी मेंबर

Mon, 18 Jan 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ह विकास खंड के तहत बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को एक भी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य बीडीओ कार्यालय नहीं पहुंचा। जिसके कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। बीडीसी मेंबरों की उपस्थिति नहीं होने के कारण अब 27 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन


तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा ने बताया कि कोई भी उपस्थिति नहीं होने के कारण अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 27 जनवरी तक टाल दिया गया है। उधर, भाजपा समर्थित विजयी बीडीसी मेंबरों ने होटल में डेरा डाले रखा। जहां एक ओर प्रशासन नवनिर्वाचित सदस्यों का इंतजार करता रहा।

वहीं, भाजपा समर्थित बीडीसी मेंबर बैठक में व्यस्त रहे। बल्ह भाजपा के इंद्र सिंह गांधी, मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव महेश सिपहिया, जिला उपाध्यक्ष संजय रावत नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के साथ मंत्रणा में व्यस्त रहे। वहीं, आज कोरम पूरा होने के लिए 18 सदस्यों की उपस्थिति जरूरी थी। वहीं, भाजपा समर्थित 16 बीडीसी मेंबर क्षेत्र के एक निजी होटल में भाजपा नेता के साथ बैठक में थे। लेकिन, कोरम पूरा करने के लिए 18 बीडीसी मेंबरों की उपस्थिति चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें