फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में चाय की चुस्कियों के बीच नड्डा ने दिया 2027 का चुनावी मंत्र

विज्ञापन
सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को स्मृति चिन्ह देते हुए।
विज्ञापन
तीन घंटे की देरी के बावजूद स्वागत में जुटे कार्यकर्ता, भाजपा के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम सुंदरनगर में चाय की चुस्कियों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया। कुल्लू प्रवास के दौरान वह विधायक राकेश जमवाल के आग्रह पर देर शाम पूंघ में चाय पीने के लिए रुके। करीब तीन घंटे की देरी के बावजूद उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पहुंचे। नड्डा ने यहां करीब एक घंटे तक रुककर भाजपा के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनी है। उन्होंने विधायक राकेश जम्वाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सुंदरनगर की तस्वीर बदलने के साथ ही भाजपा संगठन को भी हर स्तर पर आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि वह केवल चाय पीने के लिए रुके थे, लेकिन स्वागत के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही हर बूथ पर संगठन को मजबूत करने और लोगों के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें