फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगे

Sat, 13 May 2017 11:30 PM IST
मंडी
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत करते अधिकारी गण व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगदर/नेरचौक (मंडी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नेरचौक आगमन के दौरान सुंदरनगर विधानसभा की सीमा सलापड़ से लेकर भौर तक विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा को सीएम बनाने के नारे तक लगा दिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का दीदार करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता पहुुंचे। सलापड़ में जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जंबाल के नेतृत्व में नगर परिषद के द्वार पुंघ पर केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और जयराम ठाकुर सहित अनेक नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। रास्ते में नड्डा का आगमन रैली में तबदील होता दिखने लगा। कार्यकर्ताओं ने नड्डा जी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है, प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो जेपी नड्डा जैसा हो.. के नारों से सुंदरनगर शहर गुंजायमान हो उठा।  

जाम की बनी स्थिति
स्वागत के दौरान नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। रुक-रुक कर जाम की स्थिति बन रही। पुंघ से लेकर सिनेमा चौक तक कुछ क्षण के लिए वाहनों के पहिये जाम हो गए और आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। भाजपा कार्यकर्ता मंत्री के काफिले में बाइकों पर सवार होकर शामिल हुए और यह रैली सुंदरनगर, नरेश चौक, धनोटू चौक, कनैड़, नौलखा, भंगरोटू नेरचौक से होते हुए कार्यक्रम स्थल मेडिकल कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन


कनैड़ में भी हुआ स्वागत
नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं सहित कनैड में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। नाचन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के प्रधान आफताब मोहम्मद, जिला भाजपा अनुसूचित मोरचा के उपाध्यक्ष बिशन दास, मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, मोहम्मद शहनाज, बिमला देवी, रमा चौहान, शंकर दास, गिरधारी लाल, सुरेश कुमार, कर्म सिंह, गुलाब राम और विजय कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। नौलखा में सिरडा ग्रुप के चेयरमैन निक्का राम चौधरी ने अपने समर्थकों संग जेपी नड्डा का अभिनंदन किया।

नियमों की उड़ी धज्जियां : बिना हेल्मेट बाइक पर रैली में शामिल हुए युवा
नेरचौक में शक्ति प्रदर्शन के दौरान नियमों की धज्जियां भी उड़ती दिखीं। एक तरफ पुलिस जहां हेल्मेट के बिना वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसती दिखती है वहीं, नड्डा की रैली के दौरान बिना हेल्मेट के बाइक सवारों को खुली छूट मिली। कुछ युवाओं ने नियमों को ताक पर रखकर बिना हेल्मेट बाइक पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और ओपन जीप के साथ-साथ चले। हालांकि पुलिस का पहरा जगह जगह पर दिखा। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर पुलिस खामोश दिखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें