धर्मपुर उपमंडल के कठोगण में नव निर्मित मशरूम प्रदर्शनी केंद्र का शुभारंभ करते हुए जाईका परियोजन
टिहरा (मंडी)। भदरोता क्षेत्र में जाइका परियोजना के मुख्य परियोजना अधिकारी (पीसीसीएफ) समीर रस्तोगी ने कठोगण में राज्य स्तरीय मशरूम प्रदर्शनी केंद्र का उद्घाटन किया। वन विकास समिति कठोगण के प्रधान पवन कुमार ठाकुर ने परियोजना अधिकारियों और वन अधिकारियों का आभार जताया।
मुख्य परियोजना अधिकारी समीर रस्तोगी ने स्वयं सहायता समूहों और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए वन विकास समिति कठोगण की सराहना की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वन मंडलाधिकारी वेद प्रकाश पठानिया, रजनी राणा, अश्वनी बन्याल, पंकज, विजय, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद