फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम भर्ती करेगा 40 कर्मचारी

विज्ञापन
नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक में भाग लेते पार्षद। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम ने हाल ही में पांच प्रतिशत बढ़ाए प्रॉपर्टी टैक्स को लागू करने की मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। साथ ही नगर निगम के सभी वार्डों में पांच-पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये कैमरे पुलिस की ओर से लगाए जाएंगे लेकिन इन्हें लगाने के लिए नगर निगम पूरा सहयोग करेगी। ये निर्णय शनिवार को आयोजित नगर निगम की बैठक में लिए गए। बैठक में कई कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इनमें बरसात के मौसम में आपदाओं से निपटने के लिए तैयारी, तिरपाल खरीदने, डंगा आदि ढहने आदि पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने निर्णय लिया कि 40 नए सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे। बैठक में ट्री कमेटी ने मुद्दा उठाया कि खतरनाक पेड़ों को काटने के लिए शिकायतें आती हैं तो इस पर यह कमेटी कोई कार्रवाई नहीं कर पाती क्योंकि कमेटी को यह अधिकार नहीं है कि वह पेड़ को कटवा सके। ऐसे में इस कमेटी को बनाने का कोई फायदा नहीं।
विज्ञापन

कमेटी में शामिल पार्षदों ने इस बैठक में मांग उठाई कि उन्हें यह शक्ति दी जाए कि वे तुरंत कार्रवाई कर सके। नगर निगम के उप महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम की बैठक में कई निर्णय लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें