राजकीय महाविद्यालय करसोग में स्काउट फाउंडेशन दिवस पर पौधारोपण करते रोवर रेंजर
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग की रोवर एंड रेंजर इकाई ने वीरवार को स्काउट फाउंडेशन दिवस प्राचार्य जगजीत सिंह पटियाल की अध्यक्षता में मनाया। कार्यक्रम में मंच का संचालन रोवर मुनीश, अंशुल और रेंजर प्रिया ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए एक दिन की सर्फ स्मार्ट वर्कशॉप रखी गई।
इसमें विद्यार्थियों को इंटरनेट का सदुपयोग और साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए। इस दौरान डिजिटल पोस्टर, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। वर्कशॉप में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सर्फ स्मार्ट बैज देकर सम्मानित किया। डिजिटल पोस्टर में मृदुल शर्मा प्रथम और बालकृष्ण दूसरे स्थान पर रहे।
नारा लेखन प्रतियोगिता में लीलाधर प्रथम और दीपिका शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में कशिश पहले और प्रियांशु शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। वर्कशॉप को संचालित करने के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाले रोवर मृदुल को सम्मानित किया गया। इसके बाद रोवर रेंजर इकाई के विद्यार्थियों ने 21 पौधे नाग कजौनी मंदिर के जंगल में रोपे। संवाद