मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर गेट पर डयूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारी। संवाद
- फोटो : सड़क किनारे बहता लीकेज का पानी।
मंडी। उपायुक्त कार्यालय में बम प्लांट करने की धमकी के बाद सोमवार से लोगों की आवाजाही सामान्य होगी। परिसर में वाहन भी पहले की तरह पार्क हो सकेंगे। परिसर में एहतियातन पुलिस जवान तैनात रहेंगे। जवान आने जाने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। संदेह होने पर तलाशी ली जाएगी। बम रखने की धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। रविवार को भी पुलिस जवान गेट पर तैनात रहे।
सोमवार को जिलेभर से कामकाज के लिए उपायुक्त कार्यालय में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अब लोगों को राहत मिलेगी। उधर पुलिस ई-मेल के जरिये बम प्लांट करने की धमकी देने वाले का सुराग लगाने में लगी हुई है।
अभी तक पुख्ता तौर पर हाथ में कुछ नहीं लग पाया है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है कि आखिर इस धमकी के पीछे मंडी को ही क्यों चुना गया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस जवान परिसर में फिलहाल तैनात रहेंगे। आवाजाही के दौरान चेकिंग नहीं की जाएगी। पुलिस की निगरानी जरूर रहेगी। ई-मेल भेजने वाले को ट्रेस करने के लिए पुलिस की जांच जारी है। संवाद