फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे पर वाहन सवारों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को डराया, मामला दर्ज

Sat, 31 Aug 2024 07:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की गाड़ी का पीछा कर उन्हें डराने का मामले सामने आया है। वीरवार रात को हुई घटना के संबंध में अधिशासी अभियंता ने जोगिंद्रनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को जोगिंद्रनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि वीरवार रात 8ः45 बजे मंडी से जोगिंद्रनगर आते वक्त दो वाहनों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और उन्हें घेरकर डराया है। जोगिंद्रनगर शहर से करीब दो किलोमीटर दूर एक होटल का जिक्र करते हुए अधिकारी ने अपने सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
उधर, मामले को लेकर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी काम में बाधा डालने पर भी करवाई शिकायत
लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर शुक्रवार को कुछ लोगों की ओर से हुड़दंग मचाने की भी अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने पुलिस को शिकायत की है। इसमें उन्होंने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का जिक्र करते हुए पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग पर 9.58 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था

पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के गेट पर लगाया ताला
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मुख्यद्वार पर भी एहतियातन ताला लटका दिया गया है। इसका कारण अधिकारी अनावश्यक वाहनों की आवाजाही बता रहे हैं। अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि विश्राम गृह में अकारण वाहनों में सवार होकर प्रवेश कर रहे लोगों के लिए यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। विश्राम गृह में रात्री ठहराव के लिए पहुंच रहे लोगों के लिए किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें