नेरचौक के एक्यूप्रेशन शिविर में एक मरीज का उपचार करती कर्मचारी।
- फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। भागमभाग जिंदगी और अस्वस्थ जीवन शैली में लोग मधुमेह और मोटापे का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को वाहो वाहो सेवादल नेरचौक के सौजन्य से रत्ती मार्ग पर लगाए गए एक्यूप्रेशर शिविर में उपचार करवाने आए 80 लोगों में से 38 लोग मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त पाए गए हैं।
इन्हें एलोपैथी दवा लेने की सलाह दी गई। शिविर का शुभारंभ एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने किया। वाहो वाहो सेवादल नेरचौक के प्रधान सुभाग सिंह, जसमीत सिंह और हरमीत सिंह ने कहा कि नेरचौक शहर में पहली बार एक्यूप्रेशर थैरेपी शिविर लगाया गया है। इसमें भिन्न-भिन्न रोगों की निशुल्क थैरेपी दी जाएगी। यह शिविर 16 मई तक चलेगा। शनिवार को 80 लोगों ने इलाज करवाया। इसमें मोटापे से पीड़ित 18, डिस्क की समस्या के 12, शुगर के 30, ऑर्थो के 10 और सरवाइकल के 10 मरीजों को मुफ्त सुविधा प्रदान की गई।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देेवेंद्र शर्मा ने कहा कि वजन कम करने से मधुमेह का खतरा कम होता है। डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। संवाद