फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घट्टा से घटासनी तक अधिकतर सीसीटीवी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
घट्टा से घटासनी तक अधिकतर सीसीटीवी खराब
विज्ञापन

मंडी-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा के दावों की निकली हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर घट्टा से घटासनी तक पुलिस विभाग की ओर से लगाए अधिकांश सीसीटीवी कैमरों की स्थिति ठीक न होने से सुरक्षा प्रबंधों के दावों की हवा भी जगजाहिर हो गई है। मंडी-कांगड़ा सीमा से घटासनी तक पुलिस विभाग ने अरसे पहले चिह्नित जगह पर स्थापित किए गए कैमरों के रखरखाव पर अधिक ध्यान नहीं दिया और अब मुख्य चौराहों में भी सीसीटीवी कैमरों ने काम करना छोड़ दिया है। ऐसे में कभी भी किसी बड़ी आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस को भी मुश्किलें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन

मंडी-पठानकोट हाईवे के सबसे व्यस्त रोटरी चौक पर भी पुलिस के कैमरे काम नहीं कर पा रहे हैं। हैरत की बात है कि पुलिस थाना चौक में भी कैमरे जवाब दे गए हैं। अन्य जगह लगाए गए कैमरों की बात करें तो इनकी गुणवत्ता पर भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। नाइट विजन कैमरों की फुटेज भी धुंधली है। जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में ही तीसरी आंख के अधूरे प्रबंधों को लेकर सोमवार को रोटरी और अपनी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय ठाकुर ने खराब कैमरों को सुधारने के साथ भीड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की पेट्रोलिंग भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें